Sunday, October 09, 2011

ZINDAGI


कभी ये मै  सोचु तुझे खो दिया ए ज़िन्दगी,फिर अगले पल यह सोचु के तुझे पा लिया ए ज़िन्दगी.
कभी हैरान  रहू ,कभी परेशांन रहू तुझसे ए ज़िन्दगी,फिर अगले ही पल हँस दू  तूझपे ए ज़िन्दगी.
कभी मायूस रहा  कभी हताश रहा तुझसे ,कभी खुद ही समभला कभी आगे निकलना चाहा तुझसे .
कभी अपनो को खो कर रोया कभी तुझको कोसा भी  ,तो कभी गैरो से अपनापन पाकर हैरान तुझसे हुआ ज़िन्दगी.

क्या कहू,मै तुझे कभी समझ  ही  ना पाया जिंदगी............

कभी तेरी भीड़ मै खुद को बेनाम सा पाया भी,तो कभी अपने नाम को तेरे  गर्दिश मै रोशन पाया भी ए ज़िन्दगी.
कभी हर राह को खुद से दूर जाते देखा भी, तो कभी तुझेसे  हर राह का पता पाया भी तुझसे  ए ज़िन्दगी.
मै भले ही कहता रहा तुझे कुछ भी ,तू पर  मुझे  हर घाव पर मरहम देती रही ए ज़िन्दगी,
मेरी हर रातो मे कभी खुद को तनहा पाया,तो कभी तेरी एक दीपक की रौशनी का साथ पाया भी ए ज़िन्दगी.

क्या कहू,मै तुझे कभी समझ  ही  ना पाया जिंदगी............

हर घंटो का हिसाब था मेरा पर भी , फिर तेरे कुछ पल क्यों नहीं चुरा पाया मे ऐ  जिंदगी.
ज़िन्दगी भर उल्जा राह ९९ को १०० मे बदलने ,फिर तेरा  १ पल का मोल क्यों नहीं समझा आया ऐ ज़िन्दगी.

कभी अपने जीवन की कसती को मझधार मे पाया भी,कभी मझधार से हमको किनारा दिखाया ए ज़िन्दगी.
बस रहेगा दिल मे एक यही दर्द हमेश के तेरा दर्द से अपना दर्द क्यों नहीं जोअद पाया मे ए  ज़िन्दगी .

क्या कहू,मै तुझे कभी समझ  ही  ना पाया जिंदगी............

No comments:

Post a Comment