Wednesday, October 12, 2011


रिश्ता :
नाम नहीं है कुछ मगर है अनजाना सा रिश्ता,है एक दूजे के बिना अधुरा  सा  ये रिश्ता .
है जैसे दीपक और बती का अनजाना सा  रिश्ता ,है अपना भी कुछ ऐसे ही यह  रिश्ता.
मै सूरज की कड़ी  धुप सा तू  शीतल छाया सी, मुझको तो पूरक सा लगता अपना ये  रिश्ता.
 मै आखे तू उसमे रहती सपने  सी , हर सपने  को सच करने की ताकत रखता यह  रिश्ता .
मै बासुरी  सा तू रहती  है उसमे साज सी  ,है अपना इतना सुरीला  सा यह रिश्ता .
हम तुम दोनों है अधूरे से बिने एक दूजे के,है इतना अनसुलझा या सुलझा सा रिश्ता .


अनजान:

मेरी  सूरत से  वाकिफ  मेरा  आइना  क्यों  नहीं  रहता ,
मेरी  कसती  से  वाकिफ  मेरा साहिल  क्यों  नहीं  रहता  ,



हर  बात  पे  लड़ता   क्यों रहता  हो मे  खुद  से  ,

अब  तो मेरा साया  भी  मुझसे  वाकिफ  नहीं रहता .


भटकता रहता हो मै क्यों अपनी मंजिल के तलाश मे,
क्यों  मेरा हर रास्ता  मेरे मंजिल वाकिफ नहीं रहता.





Sunday, October 09, 2011

ZINDAGI


कभी ये मै  सोचु तुझे खो दिया ए ज़िन्दगी,फिर अगले पल यह सोचु के तुझे पा लिया ए ज़िन्दगी.
कभी हैरान  रहू ,कभी परेशांन रहू तुझसे ए ज़िन्दगी,फिर अगले ही पल हँस दू  तूझपे ए ज़िन्दगी.
कभी मायूस रहा  कभी हताश रहा तुझसे ,कभी खुद ही समभला कभी आगे निकलना चाहा तुझसे .
कभी अपनो को खो कर रोया कभी तुझको कोसा भी  ,तो कभी गैरो से अपनापन पाकर हैरान तुझसे हुआ ज़िन्दगी.

क्या कहू,मै तुझे कभी समझ  ही  ना पाया जिंदगी............

कभी तेरी भीड़ मै खुद को बेनाम सा पाया भी,तो कभी अपने नाम को तेरे  गर्दिश मै रोशन पाया भी ए ज़िन्दगी.
कभी हर राह को खुद से दूर जाते देखा भी, तो कभी तुझेसे  हर राह का पता पाया भी तुझसे  ए ज़िन्दगी.
मै भले ही कहता रहा तुझे कुछ भी ,तू पर  मुझे  हर घाव पर मरहम देती रही ए ज़िन्दगी,
मेरी हर रातो मे कभी खुद को तनहा पाया,तो कभी तेरी एक दीपक की रौशनी का साथ पाया भी ए ज़िन्दगी.

क्या कहू,मै तुझे कभी समझ  ही  ना पाया जिंदगी............

हर घंटो का हिसाब था मेरा पर भी , फिर तेरे कुछ पल क्यों नहीं चुरा पाया मे ऐ  जिंदगी.
ज़िन्दगी भर उल्जा राह ९९ को १०० मे बदलने ,फिर तेरा  १ पल का मोल क्यों नहीं समझा आया ऐ ज़िन्दगी.

कभी अपने जीवन की कसती को मझधार मे पाया भी,कभी मझधार से हमको किनारा दिखाया ए ज़िन्दगी.
बस रहेगा दिल मे एक यही दर्द हमेश के तेरा दर्द से अपना दर्द क्यों नहीं जोअद पाया मे ए  ज़िन्दगी .

क्या कहू,मै तुझे कभी समझ  ही  ना पाया जिंदगी............

FARIYAAD.........

कहा गया मेरा  वो  बेपरवा बचपन ,हर  चीज  मे रहता  था  लड़पन .
रहता  था    बेपरवा सा मे  ,हर  छोटी- छोटी बातो  मे ख़ुशी  धुधता था मे .
कहा  गया  मेरा  वो  बचपन ,वो  मेरा  प्यारा सा  बचपन …….
हर  लोरी  मे मै ही  था  माँ  की  ,आज  दूर  क्यों  हो गया माँ की वो लोरी से.
हर  छोटे-छोटे  खेलो से कुछ सिखा लेता था मै,आज  जिंदगी  से  भी कुछ  क्यों नहीं सिखा पाता.
हर बात मै  दोस्तों  से  लड़ना  और  झगड़ना  था ,आज  दोस्तों  के  लिए क्यों  वक़्त  नहीं दे पाता .
बचपन की १रुपे की गोली मे  भी  स्वाद था ,आज 100रुपे की चोकलेट भी  फीकी लगाती है .
बचपन के वो मांगे हुए टिफीन मे भी था मजा ,आज ५ स्टार के खाने मे भी क्यों नहीं रहा वो मजा.
माँ  से मांगे १०रुपे पाने मे थी कितने ख़ुशी ,आज  खुद के कमाए मे  क्यों ख़ुशी नहीं है .
कॉलेज मे १०रुपे के रिचारज  मे कर लेता थे दुनिया भर की बाते, फुल रिचारज होता हुए भी कोई बाते करने को क्यों नहीं रही .
कॉलेज के सपने की दुनिया,कब हकीकत मे, बदल गय पाता ही ना चल पाए.
जिदगी कब इतनी बदल गए खेल- खेल मे ,बचपन के पल छोड़ कब मे आगे बढ निकला.
बस फरियाद है अब कोई सपना न टूटे,अब कोई भी  ख़ुशी से  मेरा साथ ना छूटे ……