नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चे, सबकी आखो के तारे बच्चे,
कभी लाडले तो कभी लाडली कहलाते ये बच्चे,ओस की बूंदों से लगते बच्चे,
छुई- मुई सा जीवन जिनका, निश्चल अविरल मन है जिनका ऐसे है प्यारे बच्चे,
वो ना जाने कोई जात या धर्म की भाषा , बस जाने प्रेम की भाषा ऐसे है बच्चे,
कभी मतवाली हवा से लगते ,तो कभी सूरज से तेज रखते ये बच्चे,
कभी चंचल और अदिएयल ,तो कभी सयाने से भी सयाने ये बच्चे,
कड़ी धुप मे भी शीतल छाया से,तो कभी आखे नम कर जाते ये नन्हे बच्चे,
एक छोटी से तोफे मे पा लेना सारे दुनिया की खुशिया, तो कभी तोफा टूटे जाने पर आखे नाम कर लेता ये बच्चे,
कभी किताबो के बोझ तले दब जाते,तो कभी befrik से ये प्यारे बच्चे,
हर वक़्त फूल से मुस्काते ये बच्चे,चाँद की चांदनी से ये बच्चे,
डर लगता है कोई चुरा ना ले इनका बचपन ,है बड़े प्यारे न्यारे ये बच्चे ...............

No comments:
Post a Comment